Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक संस्था भागीरथी कला संगम की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिव्य एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा 4 अगस्त को शाम 5 बजे सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर से शुरू होगी। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड गणेश मंदिर गोला बाजार होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होकर पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। कृष्ण जन्माष्टमी की इस विशेष शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के साथ नन्हे-मुन्ने कलाकार विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। बच्चों की प्रस्तुतियां शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रहेंगी। आयोजन को लेकर संस्था की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने समस्त भक्तजनों से शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोग अपना अमूल्य समय देकर शोभायात्रा में शामिल हों और नन्हे-मुन्ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने कहा कि राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में वरिष्ठजनों के साथ ही समिति के सभी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। शोभायात्रा में नन्हे कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। कृष्ण की भूमिका कृष्ण पुंडीर राधा की भूमिका आराध्या और रुक्मणी की भूमिका वैष्णवी निभाएंगी। गोपियों की भूमिका सपना मेघा आरुषि नैना आरुषि और शान्वी निभाएंगी। वहीं कालिया नाग की भूमिका अनमोल सुदामा की भूमिका शुभम तथा सूत्रधार की भूमिका राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल निभाएंगे। आयोजन में संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल सुरजीत पुंडीर मदन गडोई भगवती प्रसाद पुरी मुकेश नौटियाल रजत सहित समिति के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे। संस्था की ओर से श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर नन्हे कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *