प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में वांछित वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपर सत्र न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल के न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने रोहित बिष्ट पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम मढ़ी चौरास कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रोहित बिष्ट के विरुद्ध न्यायालय में एक आपराधिक प्रकरण विचाराधीन है। इसी प्रकरण में न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंटी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस टीम ने लगातार तलाश की और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मढ़ी चौरास चौरास पुल के पास कीर्तिनगर से रोहित बिष्ट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के बाद वारंटी का नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
