प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 50 टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी को स्टेट हाईवे स्थित अमरपुर गांव मोड़ तिराहा से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव कुमार उर्फ सन्नी पुत्र अमनलाल निवासी ग्राम जहाजगढ़ थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 50 टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अरविन्द तोमर और कांस्टेबल मदन सिंह शामिल रहे।
