प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को लालकोठी-लालजीवाला मार्ग रोड़ीबेलवाला से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिस्टल शौक के तौर पर तथा अपने दोस्त और अन्य लोगों को डराने के लिए अपने पास रखता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को पुलिस टीम लालकोठी-लालजीवाला जाने वाले मार्ग रोड़ीबेलवाला पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कुनाल राय पुत्र संजय कुमार निवासी मकान नंबर 10 न्यू हरिद्वार कॉलोनी निकट प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार उम्र 26 वर्ष को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल रखने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने इसे शौक के तौर पर रखने तथा अपने दोस्त एवं अन्य लोगों को डराने के उद्देश्य से अपने पास रखने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट अपर उपनिरीक्षक संदीप वर्मा कांस्टेबल पवन और कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
हरिद्वार में अवैध 32 बोर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार दोस्तों और लोगों को डराने के लिए रखता था हथियार
