Spread the love

योग उत्सव के साथ सिडकुल ग्रोथ सेंटर में योग पार्क की स्थापना

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय के योग पार्क श्रृंखला के तहत सिडकुल ग्रोथ सेंटर में योग पार्क की शुरुआत “योग उत्सव” से हुई।योग उत्सव में भारतीय स्वाभिमान संस्था के योगाचार्यों रजनी अग्रवाल,संयोग,प्रियांशु राघव,हिमांशु चंदेल तथा मोहित गुसाईं द्वारा विभिन्न योगासन,प्राणायाम व ध्यान की विधियां कराईं गई।योगाचार्यों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। जो मानसिक शांति एवं एकाग्रता में भी वृद्धि करता है।इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने कहा योग को हर उद्योग एवं विभाग को अपने कल्चर में लाना चाहिए और रोज अपने कर्मचारियों के साथ कुछ समय योग एवं ध्यान के लिए देना चाहिए,जोकि सभी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। साथ ही इसका अच्छा असर उत्पादन गुणवत्ता पर भी दिखेगा।कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र की टीम और औद्योगिक क्षेत्र के कर्मियों ने योगाभ्यास किया।जबकि सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता और सचिव विवेक चौहान द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक राजेंद्र प्रकाश आर्य,प्रबंधक उपासना सिंह,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद थपलियाल,अपर.सां.अधिकारी आर.सी.उनियाल,प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश जोशी,मुख्य सहायक तेंजिन लांनजे,सहायक प्रबंधक देवेंद्रनाथ,वरिष्ठ सहायक नीरज सिंह बंगारी,रश्मि भंडारी,कमल सिंह द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp