Spread the love

हरिद्वार में गूंजा योग का मंत्र पाँच स्थानों में उमड़ा जनसैलाब

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।योग दिवस के मौके पर इन पांच स्थानों पर हजारों लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार,प्राणायाम और ध्यान साधना कर भारतीय जीवन पद्धति के इस वैश्विक उत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।कार्यक्रमों की अगुवाई आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं विभाग उत्तराखंड और राष्ट्रीय आयुष मिशन,हरिद्वार के समन्वय से की गई।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधी और प्रशासनिक अधिकारियों की सशक्त उपस्थिति रही,बल्कि संत समाज,शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इन्हें विशेष बना दिया।ऋषिकुल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदन कौशिक रहें। विधायक मदन कोशिक ने कहा कि पूरा विश्व भारत के योग की शक्ति से परिचित है। यह हमारी जड़ों का पुनर्जागरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को केवल वैश्विक मंच पर नहीं,बल्कि हर नागरिक के मन में प्रतिष्ठित किया है। इस दौरान स्वामी अनंतानंद महाराज,योगाचार्य डॉ.प्रदीप खेर,जगदीश महाराज,विकास तिवारी,प्रो.(डॉ) डीसी सिंह,डॉ.अवनीश उपाध्याय मौजूद रहें।वहीं प्रेमनगर आश्रम में महामंडलेश्वर आदि योगी पुरी महाराज ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं,चेतना के जागरण की प्रक्रिया है। भारत की यही चेतना आज विश्व को स्वास्थ्य,शांति और संतुलन का मार्ग दिखा रही है। इस मौके पर हरि संतोषानंद,डॉ.अनुपम जग्गा,राजेंद्र प्रसाद,आशुतोष भंडारी,मीरा रावत (आपदा प्रबंधन),एसडीएम लक्सर और हरिद्वार,और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने समाज में योग के समावेश को समय की माँग बताया।कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.संजय चतुर्वेदी (दिव्य प्रेम सेवा मिशन) और डॉ.स्वास्तिक सुरेश (जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी) ने किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक संख्या में लोग मौजूद रहें।रुड़की के माही पैलेस में आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा रहें।कहा कि योग हमें आत्मशक्ति,आत्मनियंत्रण और आत्मविश्वास से जोड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे केवल स्वास्थ्य से नहीं,राष्ट्र निर्माण से जोड़ा है।इस मौके पर श्यामवीर सैनी,राकेश गिरी,किरण चौधरी,मयंक गुप्ता मौजूद रहें।कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया।गुरुकुल परिसर में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने किया।विधायक आदेश चौहान ने कहा कि गुरुकुल परंपरा और योग की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया। इस मौके पर डॉ.सुभाष नायक डॉ.गिरिराज प्रसाद गर्ग,डॉ.विकास जैन और डॉ.कपिल गुप्ता मौजूद रहें।योगाभ्यास में 150 से अधिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।अवधूत मंडल आश्रम में योग शिविर का आयोजन हुआ।शिविर में डॉ.उर्मिला,डॉ.घनेंद्र वशिष्ठ,जिला नोडल अधिकारी के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। योगाभ्यास के साथ-साथ ध्यान,जप और स्व-मूल्यांकन पर विशेष बल दिया गया। 119 लोगों ने योगाभ्यास किया।इस मौके पर डॉ.सोरमी सोनकर,डॉ.सौम्या बाजपेई मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp