Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 सितंबर 2026 को दोगीवाला रोड पर सैय्यद बाबा मजार के पास धनपुरा चौकी फेरुपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 06.35 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान पुत्र गयूरा निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में फेरुपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन कठैत कांस्टेबल मुकेश चौहान कांस्टेबल जयपाल चौहान और कांस्टेबल सोहन राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *