Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने उसके साथ दुष्कर्म करने तथा परिजनों द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। कोतवाली मंगलौर पर एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि एक युवक उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी युवक के परिजनों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। संभावित स्थलों पर छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी युवक सायन पुत्र तनवीर निवासी मोहल्ला किला मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नितिन बिष्ट कांस्टेबल मनदीप नेगी और पीआरडी जितेंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *