रुद्रप्रयाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुलाबराय मैदान में हुआ भव्य योग महोत्सव
प्रदीप कुमार
गुलाबराय-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में एक भव्य एवं प्रेरणादायक सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आयुष विभाग के तत्वावधान में गुलाबराय मैदान में सम्पन्न हुआ,जिसमें जिले के विभिन्न विभागों,शैक्षिक संस्थानों,स्वयंसेवी संगठनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रातःकालीन शीतल वातावरण में योग प्रशिक्षकों के दिशा-निर्देशन में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हुए योग की शक्ति और भारतीय संस्कृति की जीवंतता को प्रदर्शित किया।योग सत्र में ताड़ासन,स्कंधासन,भुजंगासन,वृक्षासन,त्रिकोणासन,भ्रामरी और अनुलोम-विलोम प्राणायाम सहित अनेक यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया गया।प्रशिक्षकों ने हर आसन के पीछे की वैज्ञानिकता और उसके शारीरिक तथा मानसिक लाभों को भी विस्तारपूर्वक समझाया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं,बल्कि यह जीवन के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रक्रिया है।उन्होंने कहा,"हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। योग से मानसिक शांति मिलती है और शरीर सशक्त बनता है। यह हमारी प्राचीन धरोहर है जिसे अपनाकर हम न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य,बल्कि सामाजिक सामंजस्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.रघुवीर सिंह पाल ने कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं,बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि,आज की तनावपूर्ण दिनचर्या में योग ही ऐसा माध्यम है जो हमें भीतर से मजबूत बनाता है।उन्होंने इस अवसर पर युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में योग को आत्मसात करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने अनुशासन और एकजुटता के साथ योग क्रियाएं करते हुए यह संदेश दिया कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है,बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर पंवार,अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण,विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएँ सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love
रुद्रप्रयाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुलाबराय मैदान में हुआ भव्य योग महोत्सव
प्रदीप कुमार
गुलाबराय-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में एक भव्य एवं प्रेरणादायक सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आयुष विभाग के तत्वावधान में गुलाबराय मैदान में सम्पन्न हुआ,जिसमें जिले के विभिन्न विभागों,शैक्षिक संस्थानों,स्वयंसेवी संगठनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रातःकालीन शीतल वातावरण में योग प्रशिक्षकों के दिशा-निर्देशन में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हुए योग की शक्ति और भारतीय संस्कृति की जीवंतता को प्रदर्शित किया।योग सत्र में ताड़ासन,स्कंधासन,भुजंगासन,वृक्षासन,त्रिकोणासन,भ्रामरी और अनुलोम-विलोम प्राणायाम सहित अनेक यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया गया।प्रशिक्षकों ने हर आसन के पीछे की वैज्ञानिकता और उसके शारीरिक तथा मानसिक लाभों को भी विस्तारपूर्वक समझाया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं,बल्कि यह जीवन के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रक्रिया है।उन्होंने कहा,”हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। योग से मानसिक शांति मिलती है और शरीर सशक्त बनता है। यह हमारी प्राचीन धरोहर है जिसे अपनाकर हम न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य,बल्कि सामाजिक सामंजस्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.रघुवीर सिंह पाल ने कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं,बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि,आज की तनावपूर्ण दिनचर्या में योग ही ऐसा माध्यम है जो हमें भीतर से मजबूत बनाता है।उन्होंने इस अवसर पर युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में योग को आत्मसात करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने अनुशासन और एकजुटता के साथ योग क्रियाएं करते हुए यह संदेश दिया कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है,बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर पंवार,अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण,विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएँ सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।