Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर लगाम लगाने और नशा तस्करी रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 10.73 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 12 सितंबर 2026 को कोतवाली गंगनहर पुलिस पनियाला कट से पनियाला जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ और तलाशी लेने पर संदिग्ध के कब्जे से 10.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान तसव्वर उर्फ काला पुत्र असलम निवासी पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा नशे की खरीद और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चेकिंग और निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिलज्वाण हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार और हेड कांस्टेबल युनुस शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *