प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक नशा तस्कर को 5.4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को चेकिंग के दौरान भारापुर भौरी जाने वाले रास्ते पर शान्तरशाह बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहिल पुत्र अमजद निवासी होटल ड्रीम लैण्ड कॉलोनी बहादराबाद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस टीम में चौकी शान्तरशाह प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार कांस्टेबल वीरेन्द्र शर्मा और कांस्टेबल हिमांशु पन्त शामिल रहे।
