Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” के तहत जनसेवा और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को आशीर्वाद की दिया कार्यक्रम से किया जाएगा। अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को निर्धारित कार्यक्रमों का व्यापक और जनभागीदारी आधारित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विकसित भारत-2047 के संकल्प केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से अनेक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंतर्गत सेवा दीप मेरे सपनों का भारत सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा सेवा की कहानी सेवा ज्योति कलश यात्रा सेवा मेरा योगदान सेवा हेतु अभियान सेवा के रंग-राष्ट्र के संग सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज सुशासन सेवा संवाद तथा फिट इंडिया मूवमेंट जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विद्यालयों महाविद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण स्वास्थ्य शिविर जनसंवाद सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा सुशासन और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा एवं सुशासन की भावना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *