Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। 16 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान अपर उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी चोपता कोतवाली ऊखीमठ मनवर सिंह नेगी ने पठाली धार–डूंगर सेमला मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार नेपाली युवक दीपेन्द्र शाही पुत्र कृष्ण शाही निवासी जिला कालीकोट नेपाल को चेक किया। चेकिंग के दौरान युवक के कब्जे से 13 बोतल एवं 08 क्वार्टर कुल 15 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। अवैध शराब के परिवहन के संबंध में कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी चौकी प्रभारी चोपता कोतवाली ऊखीमठ कांस्टेबल जगदीश लाल और कांस्टेबल राकेश नेगी कोतवाली ऊखीमठ शामिल रहे। रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जनपद में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *