प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश-निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम नारसन खुर्द निवासी महिला ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके खेत में ट्यूबवेल चलाने के लिए लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में विद्युत अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम ने कुशल सुरागरसी-पतारसी और पुलिस प्रयासों के फलस्वरूप दो आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण और तार बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर अभियोग में आवश्यक प्रावधानों की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से खेतों में ट्यूबवेल चलाने के लिए लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रेस नोट के अनुसार आरोपी नशे के लिए चोरी करते थे। पुलिस ने अजीत पुत्र सुशील निवासी ग्राम नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार और चिल्ली पुत्र ओमी निवासी ग्राम नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण और तार बरामद किए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र कांस्टेबल सुधीर और कांस्टेबल पंकज शामिल रहे।
