Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए इंदौर मध्य प्रदेश से आए रमेश चंद्र जुलानिया का पर्स मंदिर परिसर में कहीं खो गया था। पर्स में चांदी की सामग्री एवं कुछ नकदी रखी हुई थी। मंदिर परिसर में तैनात हेड कांस्टेबल दिवाकर सती एवं पीआरडी जवान जगमोहन को पर्स मिला। दोनों जवानों ने पर्स को सुरक्षित रखते हुए उसके स्वामी की तलाश की और पहचान सुनिश्चित होने के बाद पर्स को सकुशल रमेश चंद्र जुलानिया के सुपुर्द कर दिया। वहीं मां नन्दा जात यात्रा में शामिल होने जा रहे ग्राम पड़ेर गांव निवासी भवान सिंह का मोबाइल फोन सीतेल रोड पर कहीं गिर गया था। ड्यूटी पर तैनात नन्दानगर थाने में नियुक्त हेड कांस्टेबल हरेन्द्र को मोबाइल फोन मिला। उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित रखते हुए उसके वास्तविक स्वामी की तलाश की और मोबाइल फोन भवान सिंह को सकुशल वापस कर दिया। अपना खोया सामान वापस पाकर दोनों व्यक्तियों ने चमोली पुलिस के जवानों की ईमानदारी एवं तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *