Spread the love

बार एसोसिएशन श्रीनगर ने डॉक्टर बी.पी नैथानी को सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनगर भाजपा द्वारा डॉ बीपी नैथानी एवं अतर सिंह असवाल तथा अन्य वरिष्ठ जनों को सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई है तथा विनय घिल्डियाल मंडल अध्यक्ष श्रीनगर भाजपा गणेश भट्ट जिला संयोजक योग व संजय गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा श्रीनगर मंडल का हार्दिक आभार व्यक्त किया है अर्जुन सिंह भंडारी ने कहा कि डॉक्टर बी.पी नैथानी एवं मंजू नैथानी विगत 10 वर्षों से भी अधिक समय श्रीनगर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं उन्होंने शहर में प्लास्टिक प्रदूषण को हटाने हेतु ऐतिहासिक अभियान छेड़ रखा है जिससे श्रीनगर में प्लास्टिक प्रदूषण को हटाने में उनका योगदान है ऐसे मैं उन्हें पुरस्कृत किया जाना स्वागत योग्य कदम है।बार एसोसिएसन के संरक्षक अनूपश्री पांथरी ने कहा कि डॉ.बीपी नैथानी व मंजू नैथानी विगत कई वर्षों से श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं जिससे आम जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आयी है।खुशी जताने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,पूर्व महासचिव विकास पंत,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,विवेक जोशी,उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जायाडा,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,देवी प्रसाद खरे,पूर्व शह सचिव प्रदीप मैठाणी,सुनीता भंडारी,सुरेंद्र सिंह रौथाण,बलवीर सिंह रौतेला,आनंद सिंह बुटोला,नितेश भारती,ओमप्रकाश मैथानी,राजेश जैन,आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp