विश्व ओलंपिक दिवस पर जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न जखोली की टीम ने तिलवाड़ा को हराया
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में खेल भावना को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने हेतु जिला स्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि द्वारा स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान में आयोजित की गई।प्रतियोगिता का उद्घाटन,समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान के हाथों से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के आरंभ में खिलाड़ियों को ओलंपिक भावना एवं खेल के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाते हुए शपथ ग्रहण कराई गई।प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न विकासखंडों से कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया,जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जखोली और तिलवाड़ा की टीमों के मध्य खेला गया,जिसमें टीम जखोली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम तिलवाड़ा को सीधे दो सेटों में पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।पहले सेट में जखोली ने 25-16 तथा दूसरे सेट में 25-15 से जीत दर्ज की।विजेता एवं उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।आयोजन को सफल बनाने में निर्णायकों दीपक सिंह रावत,अरविन्द चौहान सहित खेल विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और वे शारीरिक,मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनते हैं। साथ ही उन्होंने प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी इसी तरह खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Spread the love