Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 18 सितंबर 2026 को कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चंदूलाल पुत्र कमल दास निवासी वीरोदेवल थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। मामले में कोतवाली अगस्त्यमुनि में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक भूपाल गुसाईं चौकी प्रभारी बसुकेदार कोतवाली अगस्त्यमुनि और आरक्षी विनय कोठारी कोतवाली अगस्त्यमुनि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *