Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। माँ नंदा की पावन जात यात्रा के दौरान बेदनी क्षेत्र में एक श्रद्धालु द्वारा ड्रोन उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ड्रोन रेंज से बाहर हो गया और कुछ समय बाद ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल दीपक पंवार के पास आकर गिर गया। ड्रोन मिलने के बाद कॉन्स्टेबल दीपक पंवार ने उसे सुरक्षित अपने पास रखा और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। दूसरी ओर ड्रोन के अचानक गायब हो जाने से श्रद्धालु काफी परेशान हो गया और लगातार अपने ड्रोन की तलाश करते हुए इधर-उधर घूम रहा था। तलाश करते-करते जब श्रद्धालु कॉन्स्टेबल दीपक पंवार तक पहुंचा तो पुलिसकर्मी ने उससे आवश्यक जानकारी लेकर ड्रोन की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद ड्रोन को सुरक्षित रूप से श्रद्धालु के सुपुर्द कर दिया गया। महंगा ड्रोन वापस मिलने पर श्रद्धालु की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कॉन्स्टेबल दीपक पंवार की ईमानदारी और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की तथा चमोली पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *