Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल नौ चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में से तीन के संबंध में थाना पथरी और एक के संबंध में थाना कनखल में पहले से प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस संबंधित थानों से संपर्क कर सत्यापन कर रही है। पुलिस के अनुसार थाना पथरी पर राजेंद्र पुत्र भरत सिंह निवासी बिशनपुर झरड़ा पुरानी कुंडी थाना पथरी हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UK-17J-4011 को 15 सितंबर 2026 को शाहपुर ठेके के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे और चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर तकनीकी साक्ष्यों सुरागरसी-पतारसी और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से अज्ञात वाहन चोरों की तलाश शुरू की। लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान 20 सितंबर 2026 को थाना पथरी पुलिस टीम ने रविदास आश्रम लक्सर रोड के पास से दो संदिग्धों को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ में संदिग्धों द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर शंखनाद कॉलोनी लक्सर रोड के पास स्थित एक खंडहर से छिपाकर रखी गई आठ अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इस तरह आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार चोरी किए गए वाहनों को खंडहर में छिपाकर रखा जाता था। बरामद मोटरसाइकिलों में से तीन के संबंध में थाना पथरी में पहले से प्रकरण दर्ज हैं जबकि एक मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना कनखल में प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस संबंधित थानों से संपर्क कर उनका सत्यापन कर रही है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में रोबिन पुत्र वरुण सिंह निवासी हर्शीवाला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष तथा आदित्य चौहान पुत्र प्रमोद कुमार निवासी हर्शीवाला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष शामिल हैं। बरामद नौ मोटरसाइकिलों में काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चेसिस नंबर MBLHAW223PHB11545 और इंजन नंबर HA11E7PHB49034 काले रंग की स्प्लेंडर चेसिस नंबर MBLHA10BFEHM20278 और इंजन नंबर HA10EREHM63464 काले रंग की स्प्लेंडर चेसिस नंबर MBLHA10AMCHG31126 और इंजन नंबर HA10EJCHG23601 सिल्वर रंग की स्प्लेंडर चेसिस नंबर MBLHAR07XHHM11713 और इंजन नंबर HA10AGHHM13853 काले रंग की स्प्लेंडर, चेसिस नंबर MBLHAW121MHG38433 और इंजन नंबर HA11EDMHG57406 सिल्वर रंग की स्प्लेंडर चेसिस नंबर MBLHAR085JHK06766 और इंजन नंबर HA10AGJHK14717 ग्रे रंग की स्प्लेंडर चेसिस नंबर MBLHAW127LHB07154 और इंजन नंबर HA11EYLHB83660 काले रंग की स्प्लेंडर चेसिस नंबर MBLHAW115MHC30136 और इंजन नंबर HA11EVMHC08864 तथा काले रंग की स्प्लेंडर चेसिस नंबर MBLHAR084JHG20382 और इंजन नंबर HA10AGJHGA0348 शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं थानाध्यक्ष पथरी रविन्द्र कुमार चौकी प्रभारी फेरुपुर उपनिरीक्षक मोहन कठैत अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा कांस्टेबल दीपक चौधरी हेमन्त जयपाल चौहान अनिल पंवार सोहन राणा सुरेश रविन्द्र बिष्ट नरेश बहुगुणा और बालक राम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *