Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने हंगामा करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग एवं हंगामा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ कड़ी चालानी कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोहित प्रताप सिंह निवासी ग्राम बिजनौर उत्तर प्रदेश गौरव कुमार निवासी अफजलगढ़ जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश स्वास्तिक त्यागी निवासी बागपत उत्तर प्रदेश राहुल कुमार निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश अर्जुन सैनी निवासी ग्राम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश सत्येंद्र कुमार निवासी रामपुर नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश तथा हर्ष निवासी शिवपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। पौड़ी पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग हंगामा और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *