Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 17 सितंबर को अमित रावत निवासी श्रीनगर ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दी कि उन्होंने 15 सितंबर को अपने निवास के पास ब्रह्मकुमारी आश्रम के गेट के सामने अपनी स्कूटी खड़ी की थी। अगले दिन मौके पर जाकर देखा तो स्कूटी वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप चोरी की गई स्कूटी दो विधि-विवादित किशोरों के कब्जे से बरामद कर ली गई। दोनों विधि-विवादित किशोरों को 20 सितंबर 2026 को संरक्षण में लिया गया। स्कूटी की पहचान छिपाने के उद्देश्य से किशोरों ने उसके मूल रंग को स्प्रे के माध्यम से काले रंग में बदल दिया था और नंबर प्लेट भी हटा दी थी। पुलिस द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि दोनों विधि-विवादित किशोर कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र हैं। पूछताछ में सामने आया कि स्कूटी चलाने के शौक और मौज-मस्ती के उद्देश्य से उन्होंने बिना अनुमति उक्त स्कूटी उठा ली थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए स्कूटी का रंग बदल दिया गया और उसकी नंबर प्लेट हटा दी गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार हेड कांस्टेबल हरदयाल सिंह पवार हेड कांस्टेबल संजय कांस्टेबल महावीर सिंह कांस्टेबल प्रवीण पुरी और होमगार्ड सतीश गैरोला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *