प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय संस्थान स्किइंग एवं पर्वतारोहण गुलमर्ग पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित चौदह दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स के अंतर्गत द्वितीय बैच का आयोजन टिहरी गढ़वाल स्थित कोटी कॉलोनी में किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा एसएम वीएसएम एमआईडी ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए कोटी कॉलोनी सबसे उपयुक्त स्थानों में से एक है। यहां का पानी स्वच्छ है और प्राकृतिक वातावरण भी वाटर स्पोर्ट्स के लिए अत्यंत अनुकूल है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान की ओर से तीन बैचों में चौदह-चौदह दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पूरे भारत से 25 प्रशिक्षुओं ने इस कोर्स के लिए आवेदन किया था जिनमें से 21 प्रशिक्षुओं ने संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में इन प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। कोर्स में मुख्य प्रशिक्षक परवीन सिंह रांगड़ खलील शब्बीर और अरविंद राठौड़ी के साथ छात्र चेतन रावत विक्रम प्रताप अभिषेक अबरार नेहा जोशी सलीम शिवम दीपक सागर आदि ने प्रतिभाग किया है। इस प्रकार देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चे इस कोर्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
