Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान हरिद्वार के तत्वावधान में बुधवार को विकासखंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता शुरू हुई। राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में आयोजित प्रतियोगिता का उपजिलाधिकारी जखोली केदार सिंह फोनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी देववाणी के साथ साथ द्वितीय राजभाषा है। इसके संरक्षण के लिए सभी को सामूहिक प्रयास जरूरी बताया है। खण्ड संयोजक पंकज पंत व मेजवान विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित भट्ट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। बुधवार को पहले दिन कनिष्ठ वर्ग के लिए हुई प्रतियोगिता में नागेन्द्र इंका बजीरा के विद्यार्थियों ने संस्कृत नाटक,समूह नृत्य संस्कृतवाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम व संस्कृत समूह गान में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा है। खण्ड संयोजक पंकज पंत ने जानकारी देते हुए बताया है कि संस्कृत नाटक में नागेन्द्र इंका बजीरा ने प्रथम जी उमावि थाती दिग्धार ने द्वितीय व ओंकारानंद इंका जखोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में नागेन्द्र इंका बजीरा प्रथम जी इंका गंगानगर ने द्वितीय व राइका पांजणा ने तृतीय संस्कृत वाद विवाद में नागेन्द्र इंका बजीरा ने प्रथम राइका तिलकनगर द्वितीय व जीआईसी गोर्ती तृतीय संस्कृत समूह गान में राइका काण्डा प्रथम नागेन्द्र इंका बजीरा द्वितीय व राइका कण्डाली तृतीय आशुभाषण में राइका तिलकनगर प्रथम उमावि रणधार द्वितीय व राइका रामाश्रम तृतीय श्लोकोच्चारण में राइका काण्डा प्रथम राउप्रावि कोटी द्वितीय व राइका तिलकनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर मेजवान विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित भट्ट खण्ड संयोजक पंकज पंत संचालन भगवती प्रसाद भट्ट सहित विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *