Spread the love

प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 7 सितंबर 2026 को वादी धनीराम निवासी मेहरगांव थाना गैरसैंण जनपद चमोली ने कोतवाली कर्णप्रयाग में अपनी पुत्री ज्योति पत्नी सूरज कुमार निवासी ग्राम सेनू थाना कर्णप्रयाग की 6 सितंबर 2026 को पति सूरज कुमार जेठ विनोद कुमार ससुर गोपाल लाल एवं सास तारा देवी द्वारा हत्या किए जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल हत्या के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में मामले की गहनता से जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतका ज्योति के पंचायतनामा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में नामजद अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र गोपाल लाल निवासी ग्राम सेनू‌ थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली उम्र 29 वर्ष को 23 सितंबर 2026 को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद प्रसाद थपलियाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी हेड कांस्टेबल दर्शन तथा कांस्टेबल अमित कुकरेती शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *