प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। वर्तमान में महाविद्यालयों में चल रहे छात्र संघ निर्वाचन के क्रम में 24 सितंबर 2026 को जनपद चमोली के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई।नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने महाविद्यालय परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को छात्र संघ निर्वाचन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा महाविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संयम सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। 24 सितंबर को जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन हुआ। श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए तीन अध्यक्ष के लिए तीन उपाध्यक्ष के लिए चार सचिव के लिए दो सहसचिव के लिए तीन और कोषाध्यक्ष के लिए चार नामांकन हुए। डॉ.शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन हुए। शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नन्दानगर में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए तीन अध्यक्ष के लिए चार उपाध्यक्ष के लिए तीन सचिव के लिए दो सहसचिव के लिए दो और कोषाध्यक्ष के लिए एक नामांकन हुआ। स्व.सं.से.आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दो अध्यक्ष के लिए तीन उपाध्यक्ष के लिए एक सचिव के लिए दो सहसचिव के लिए एक और कोषाध्यक्ष के लिए एक नामांकन हुआ। हि.क.च.कु.बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन हुए। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और सहसचिव पद के लिए दो-दो तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन हुआ। मगन लाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग नारायणबगड़ में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए चार अध्यक्ष के लिए दो उपाध्यक्ष के लिए दो सचिव के लिए दो सहसचिव के लिए दो और कोषाध्यक्ष के लिए दो नामांकन हुए। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्योतिर्मठ में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दो अध्यक्ष के लिए तीन उपाध्यक्ष के लिए तीन सचिव के लिए तीन सहसचिव के लिए तीन और कोषाध्यक्ष के लिए दो नामांकन हुए। पुलिस द्वारा छात्र संघ निर्वाचन की आगामी प्रक्रियाओं को भी शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
