प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली में उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखण्ड ने लम्बित 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजकर शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। शुक्रवार को संघ से जुड़े कार्मिकों ने तहसीलदार जखोली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे 12 सूत्रीय ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन लेवल 5 (2800) अनुमन्य करते हुए प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी के पद को समाहित करते हुए पदनाम प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद को समाहित करते हुए पदनाम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं एक पद उप निदेशक (प्रशासन) लेवल-11 के अतिरिक्त पद का सृजन करने की मांग सीएम से की है। अन्य मांगों में जिन विभागों में पदोन्नतिया नहीं हो रही हैं वहां पदोन्नत एसीपी. की व्यवस्था लागू करने पदोन्नति में लागू फार्गो नियमावलि को समाप्त कर पूर्ववर्ती शासनादेश लागू करने जिन विभागों में मिनिस्ट्रीरियल के पदों का पुनर्गठन नहीं हुआ है,वहां शीघ्र पुनर्गठन कराये जाने प्रदेश में 80 प्रतिशत कार्मिक सरकारी सेवा में होने के कारण पुरानी पेंशन योजना से वंचित हैं उन्हें ओपीएस देने गोल्डन कार्ड में आ रही असुविधा को तत्काल समाप्त करने स्थानान्तरण अधिनियम में आ रही कठिनाईयों के निराकरण के लिए शीघ्र बैठक करने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (समूह ख) के कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्धारण का संशोधित शासनादेश निर्गत करने मिनिस्ट्रीरियल कार्मिकों की कॉमन सेवा नियमावली प्रख्यापित करने स्थानान्तरण अधिनियम में समूह ‘ग’ के कार्मिक को उसके गृह तहसील में भी तैनाती किये जाने का शासनादेश निर्गत करने पदोन्नति में संक्रमण काल को समाप्त किये जाने के साथ ही मिनिस्ट्रीरियल के सृजित पदों पर किसी भी प्रकार से आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती न किये जाने के बजाय एसओपी की मांग की है। इसकी स्पष्ट एस.ओ.पी.बनाये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में तहसील से सुनील चन्द्र पेशकार अमित मुकेश नितिन शिक्षा विभाग से मनीष चौधरी अंकित रावत अर्जुन सिंह देवचंद शाह विकासखण्ड कार्यालय से अशोक कुमार गुसाईं कुंवर सिंह व भरोसी भारती उपस्थित थे।
