प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड थौलधार मुख्यालय कण्डीसौड़ में 25 और 26 सितंबर को दो दिवसीय बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 500 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 14 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं जबकि 350 छात्र-छात्राओं ने कैरियर काउंसिलिंग में प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा वितरित की गई। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने शासन द्वारा जारी सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने के लिए रोस्टर जारी किया है। उन्होंने अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के निर्णयों नीतियों एवं उपलब्धियों तथा विकसित भारत-2047 की संकल्पना के अनुरूप आमजन को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना और प्राप्त शिकायतों समस्याओं एवं मांग पत्रों पर समयबद्ध आवश्यक कार्रवाई एवं निस्तारण सुनिश्चित करना बताया। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। प्राप्त निर्देशों के क्रम में 25 सितंबर को विकासखंड थौलधार के मुख्यालय पर बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी थौलधार एवं नोडल अधिकारी स्नेही नेगी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को 14 शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। वहीं 26 सितंबर को कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया जिसमें 350 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों एवं कैरियर से संबंधित जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग राजस्व सेवायोजन कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय समुदाय ने भी प्रतिभाग किया।
