Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर 2026 को सीनेट हॉल एवं स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला परिसर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में कार्यरत 50 सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए संयुक्त अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल एवं स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला परिसर की चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा दल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.मोहित कुमार ईएनटी विशेषज्ञ डॉ.मोहित वर्मा महिला चिकित्साधिकारी डॉ.अंजली शिला चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत मैठाणी और फार्मासिस्ट रविन्द्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा के संयोजक प्रो.बीपी चमोला सह-संयोजक प्रो.विजय कांत पुरोहित सह-संयोजक प्रो. सुरेंद्र सिंह बिष्ट सदस्य डॉ. आलोक सागर गौतम तथा सफाईकर्मियों के प्रभारी अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर सफाईकर्मियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *