Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव के दूसरे दिन छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया। पर्यटन छात्रों ने केंद्र के भवन को एयरपोर्ट का स्वरूप दिया। इस एयरपोर्ट टर्मिनल का प्रबंधन संकाय की डीन प्रोफेसर रश्मि ड्योढ़ी विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डॉ.अजय कुमार मोहंती केंद्र के निदेशक प्रोफेसर राकेश ड्योढ़ी विभागीय सदस्यों और छात्रों ने उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के स्वरूप में तैयार किए गए केंद्र भवन में छात्रों ने फोटोग्राफी में खासा उत्साह दिखाया। पर्यटन उत्सव में विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल रंगोली पेंटिंग और मॉडलिंग की प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। पर्यटन छात्रों ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर उत्सव में प्रतिभाग किया। पर्यटन विषय के साथ प्रतिभागियों का रचनात्मक कौशल और प्रबंधन इस उत्सव के दूसरे दिन की विशेषता रही। वर्षा के बावजूद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का भारी संख्या में पूरे दिन केंद्र में आवागमन बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *