Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धनपुरा गांव से एक व्यक्ति को 16 पेटी 810 ट्रेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था। टीमों को मुख्य रूप से नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीमों द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। लिंक रोड गांव-कस्बों की ओर जाने वाली चक रोड और हाईवे पर भी चेकिंग की गई। ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस द्वारा संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव से दीन मोहम्मद उर्फ चंदु पुत्र यासीन निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार को 16 पेटी 810 ट्रेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से 16 पेटी 810 ट्रेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ थाना पथरी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर कांस्टेबल नारायण सिंह कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल महेश बाबू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *