Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम की ओर से रविवार को अपर भक्तियाना स्थित हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर पानी से सफाई की। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और भजन किए गए। इससे पहले समिति के सदस्यों ने बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर परिसर में पहले से सफाई की गई थी जबकि मंदिर के समीप स्थित झाड़ियों को काटा गया। स्वच्छता अभियान में रमेश चंद थपलियाल भगत सिंह बिष्ट हरि प्रसाद उनियाल प्रणोद नौड़ियाल किशोरी लाल नौटियाल रघुवीर सिंह रावत दीनबंधु सिंह चौहान पदविंदर रावत मुकेश नौटियाल राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *