Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। 1 अक्टूबर को रामपाल शर्मा निवासी प्रताप कॉलोनी भगवानपुर ने कोतवाली भगवानपुर में नामजद शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उनके पोते रोहित शर्मा उर्फ लक्की के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत के अनुसार सन्नी गुर्जर ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया था। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास से साक्ष्य एकत्रित किए। संभावित मार्गों पर लगातार निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर खेलपुर-खानपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान सन्नी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका लक्की के साथ विवाद चल रहा था और वे अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर गए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र हरीश भारद्वाज निवासी कस्बा भगवानपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष तथा सन्नी गुर्जर उर्फ सन्नी तोमर पुत्र वीर सिंह निवासी शाहपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गौपालदत्त उपनिरीक्षक मुकेश दत्त नौटियाल उपनिरीक्षक बालाराम जोशी हेड कांस्टेबल मनीष धपोला हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और कांस्टेबल सुशील तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *