Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशा तस्करों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर लक्सर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर नियमित रूप से सघन चेकिंग तथा सुरागरसी और पतारसी की जा रही है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कुल 216 अवैध नशीले कैप्सूलों और इन कैप्सूलों को बेचकर कमाए गए 19 हजार 550 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। बरामद कैप्सूल Dicyclomine HCI, Tramadol HCI एवं Acetaminophen से संबंधित बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। वह नशीले कैप्सूलों का स्वयं भी इस्तेमाल करता है और उन्हें बेचता भी है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध नशीले कैप्सूलों के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदिल पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गढ़ी संघीपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसएचओ प्रवीण सिंह कोश्यारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह कांस्टेबल रविन्द्र चौहान तथा होमगार्ड शुभम कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *