Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद चमोली पुलिस में तैनात आरक्षी राकेश कुमार का 4 अक्टूबर 2026 को उपचार के दौरान निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे आरक्षी राकेश कुमार मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जनपद के निवासी थे। वर्ष 2001 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए राकेश कुमार ने अपने लंबे पुलिस सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके निधन से चमोली पुलिस परिवार में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार सहित समस्त चमोली पुलिस परिवार ने आरक्षी राकेश कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और ईश्वर से अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। चमोली पुलिस परिवार ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। चमोली पुलिस ने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पित एक साथी का इस तरह चले जाना पूरे पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। आरक्षी राकेश कुमार की सेवाएं, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *