Spread the love

प्रदीप कुमार
झबरेड़ा-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत जुआ खेल रहे आठ आरोपितों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 10780 रुपये की नगदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। दिनांक 4 अक्टूबर 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि अवनी कांटे के सामने लखनोता रोड पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना झबरेड़ा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 10780 रुपये की नगदी और 52 ताश के पत्ते बरामद करते हुए आठ आरोपितों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों में अंकित पुत्र अशोक साजिद अली पुत्र अब्दुल हमीद मुनीश पुत्र मोहम्मद मकसुद सौरभ कुमार पुत्र रमेश जहांगीर अंसारी पुत्र लाला सागर पुत्र धर्मवीर अक्षय पुत्र चमन लाल और विकास पुत्र सतीश सभी निवासी कस्बा झबरेड़ा कोतवाली झबरेड़ा हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों के विरुद्ध थाना झबरेड़ा में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कांस्टेबल राजदीप कांस्टेबल अनिल कुमार होमगार्ड शिवकुमार और होमगार्ड नवीन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *