प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐतिहासिक रामलीला मैदान श्रीनगर गढ़वाल से निकाली गई भव्य सेवा ज्योति यात्रा अभूतपूर्व जनसहयोग और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस विशाल आयोजन में भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ पौड़ी गढ़वाल ने जिला संयोजक अनूप पांथरी के नेतृत्व में बढ़ चढ़कर भाग लिया और राष्ट्र निर्माण के अभियान में अधिवक्ता समाज की सशक्त भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत कोटद्वार महापौर शैलेंद्र रावत श्रीनगर महापौर आरती भंडारी एवं बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा गणेश बाजार काला रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंची जहां यात्रा जनसभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन भी सुना। रैली की ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ पौड़ी गढ़वाल के जिला संयोजक अनूप पांथरी ने श्रीनगर एवं संपूर्ण पौड़ी गढ़वाल की जनता मातृशक्ति युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर की जागरूक जनता ने जिस अपार स्नेह और उत्साह के साथ सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाया है वह इस बात को दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के विजन पर जन जन का विश्वास है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज सदैव कानून के शासन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। भव्य यात्रा में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप पांथरी एवं अर्जुन सिंह भंडारी पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड सह संयोजक विकास पंत तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। यात्रा में अनूप पांथरी जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ पौड़ी गढ़वाल अर्जुन सिंह भंडारी पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड विकास पंत सह संयोजक कुलदीप दानू प्रेरणा काला नीतीश भारती गौरव उपाध्याय आनंद सिंह बुटोला और बलवीर सिंह रौतेला सहित बार एसोसिएशन एवं विधि प्रकोष्ठ के कई अन्य अधिवक्ता साथी और पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए पारंपरिक गढ़ भोज का आयोजन किया गया।
