प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वॉइस ऑफ मीडिया की उत्तराखंड इकाई ने संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को मजबूती देने की दिशा में बादल गोस्वामी पुत्र रमेश चन्द्र गोस्वामी को हरिद्वार जनपद के जिलाध्यक्ष पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष वेणी राम उनियाल ने की है। इस नियुक्ति से संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने तथा संगठनात्मक कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी बादल गोस्वामी को सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र के अनुसार जिलाध्यक्ष के रूप में बादल गोस्वामी हरिद्वार जनपद में संगठन को सुदृढ़ करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करेंगे। इसके अलावा संगठन के विभिन्न कार्यों में समन्वय स्थापित करने और संगठन के उद्देश्यों नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी। संगठन की ओर से अपेक्षा जताई गई है कि बादल गोस्वामी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी निष्पक्षता अनुशासन निष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही संगठन की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष वेणी राम उनियाल ने नियुक्ति के माध्यम से विश्वास जताया है कि बादल गोस्वामी के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी।
