Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए। फाइनल मुकाबलों में नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-19 दोनों आयु वर्गों के खिताब अपने नाम किए। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 3-0 से हराया जबकि अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में पौड़ी गढ़वाल को 4-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग के हार्डलाइन मुकाबले में देहरादून ने पौड़ी गढ़वाल को 3-2 से हराया।‌ प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल की टीम ने अल्मोड़ा के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। इसके बाद अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में नैनीताल ने पौड़ी गढ़वाल की टीम को 4-0 से पराजित किया। दोनों आयु वर्गों में जीत के साथ नैनीताल ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। अंडर-14 बालक वर्ग के हार्डलाइन मुकाबले में देहरादून की टीम ने पौड़ी गढ़वाल को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी प्रभारी सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी एवं युवा कल्याण विभाग हरिद्वार के मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर तथा खेल विभाग हरिद्वार के सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त खेल विभाग के खेल समन्वयक शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में वीरेन्द्र सिंह रावत मनोज नेगी वरुण चौहान उत्कृष्ट गोस्वामी हिमांशू प्रजापति सौरभ संदीप सुमित और मुदस्सीम मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक और अन्य विभागीय कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *