Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में अवैध नशे और शराब की तस्करी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय देहरादून की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ स्मैक चरस गांजा तथा जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के सभी कोतवाली प्रभारियों और थानाध्यक्षों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 8 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को पकड़ा। उनके कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुभाष पुत्र हरिराम निवासी ग्राम इक्कड़ कला थाना पथरी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दूसरे आरोपित की पहचान सचिन पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम दुर्गागढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना पथरी में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी कांस्टेबल मनीष कुमार कांस्टेबल नारायण सिंह और होमगार्ड अनुज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *