Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त अधिशासी अभियंता अरविंद मोहन सुयाल ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अरविंद मोहन सुयाल इससे पहले वर्ष 2017 से केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 2011 में अवर अभियंता के पद पर हुई थी। इससे पूर्व वह जेपी ग्रुप में परियोजना अभियंता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। सुयाल ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक के साथ एमबीए की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्ति के लिए गत 18 अगस्त को चयन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय में अधिशासी अभियंता का कार्यभार ग्रहण करने पर कुलसचिव प्रो.वाईपी रैवानी डीन नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रो.एमएस पंवार सहित इंजीनियरिंग विंग के सभी कर्मचारियों ने अरविंद मोहन सुयाल को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *