Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने 10 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों के साथ नए आपराधिक कानूनों से संबंधित डेटा तथा विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसएसपी ने विवेचनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने वैज्ञानिक साक्ष्यों का प्रभावी संकलन करने निर्धारित समय सीमा में अभियोगों का निस्तारण करने और जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। एनसीएल डेटा समय से अद्यतन रखने के निर्देश एसएसपी ने एनसीएल से संबंधित डेटा की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रविष्टियां समय से अद्यतन रखने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेटा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया। ई साक्ष्य में एसआईडी को एफआईआर से लिंक करने में न हो देरी सभी विवेचकों को प्रत्येक प्रकरण में ई साक्ष्य में एसआईडी को संबंधित एफआईआर से निर्धारित समय सीमा के भीतर लिंक करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डिजिटल साक्ष्यों के व्यवस्थित संकलन सुरक्षित रखरखाव और विवेचना में उनके प्रभावी उपयोग को प्राथमिकता देने को कहा गया। विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण और गुणवत्तापूर्ण जांच पर जोर जनपद में प्रचलित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान 60 दिनों के भीतर निस्तारित किए जाने वाले मुकदमों में उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य करने वाले अधिकारियों के कार्यों की सराहना की गई। वहीं 90 दिनों के भीतर निस्तारित किए जाने वाले अभियोगों की विवेचना निर्धारित समय सीमा में पूरी करने और साक्ष्य आधारित गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संगीन अपराधों में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन अनिवार्य एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संगीन अपराधों के घटनास्थल से अनिवार्य रूप से चांस फिंगरप्रिंट संकलित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्यों का प्रभावी संकलन और विश्लेषण अपराधों के अनावरण तथा आरोपियों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को गंभीरता से अपनाया जाए। अज्ञात शवों की शत प्रतिशत शिनाख्त के निर्देश अज्ञात शवों से संबंधित मामलों में फिंगरप्रिंट प्राप्त कर उनका नियमानुसार मिलान कराने और मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपलब्ध अभिलेखों तथा तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए अज्ञात शवों की शत प्रतिशत शिनाख्त करने पर जोर दिया गया। दशहरा नवरात्र और रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहे चाक चौबंद आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। नवरात्र दशहरा और रामलीला मंचन के दौरान शांति सुरक्षा तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने को कहा गया। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम दशहरा पर्व के दौरान संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आवश्यक सुरक्षा उपकरणों तथा व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया। जुलूसों और झांकियों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती जुलूसों और झांकियों के मार्गों आबादी वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। प्रभावी गश्त भीड़ प्रबंधन और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया ताकि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सोशल मीडिया पर अफवाहों की रोकथाम और त्वरित खंडन त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी भ्रामक सूचना की जानकारी मिलने पर तथ्यों की पुष्टि कर तत्काल उसका खंडन करने और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली सहित अन्य प्रभावी माध्यमों से आमजन तक सही जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया। थाना स्तर पर जवाबदेही और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश एसएसपी श्वेता चौबे ने सभी थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था से संबंधित परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखने किसी भी चुनौती पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा। टिहरी गढ़वाल पुलिस नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा जनपद में शांति सुरक्षा साम्प्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी सतर्कता तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *