Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में 10 अक्टूबर 2026 को विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि वाहन चालक निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाएं और वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। सतर्कता और यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *