Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस की छापेमारी और कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गश्त और चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध देशी शराब और कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 52 पैकेट माल्टा ब्रांड की अवैध देशी शराब और पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान गोपाल पुत्र स्वर्गीय मुलकराम निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 60 वर्ष को 52 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड की अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में शहनवाज पुत्र शरीफ अहमद निवासी नगला खिताफ थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 38 वर्ष को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार कांस्टेबल अरविन्द चौहान और कांस्टेबल राजेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *