प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पितृ अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार के नारायनशीला मायापुर में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। भीड़ के बीच बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी सतर्कता के साथ निर्वहन करें और भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त बनाए रखें।
