प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मैकडॉवेल नंबर-1 मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर 2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान होटल लज्जा के सामने बहादराबाद से एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान चन्दन पुत्र नरेश निवासी आरके मिशन रोड रविदास बस्ती थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मैकडॉवेल नंबर-1 मार्का की 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल अवनेश राणा शामिल रहे।
