लापरवाह चालकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का कड़ा एक्शन-नशे में चल रहे 8 वाहनों को किया सीज डीएल निरस्त
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय के आदेशों के क्रम में “ऑपरेशन लगाम” को प्रभावी बनाने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर कडी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों,थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में दिनांक 26 जून 2025 को समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 8 श्रीनगर-4,लक्ष्मणझूला-2,लक्ष्मणझूला-1 व यातायात कोटद्वार-1) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान रैश ड्राईविंग/ओवर स्पीड करने पर 15 वो ओवर लोडिंग करने 6 चालकों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 148 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।
Spread the love