Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार की पांच नगर निकायों में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 25 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय हरिद्वार की ओर से जारी विवरण के अनुसार यह कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड देहरादून की 9 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुपालन में की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामांकन पत्रों की सूचना निर्धारित प्रपत्र-5 पर संलग्न कर जारी की गई। जारी विवरण के अनुसार नगर निगम हरिद्वार में जिला योजना समिति के सदस्यों के पांच पदों के सापेक्ष छह वैध नामांकन पत्र पाए गए हैं। वहीं नगर निगम रुड़की में पांच पदों के लिए 13 वैध नामांकन पत्र पाए गए हैं। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद मंगलौर में एक पद के सापेक्ष दो वैध नामांकन पत्र नगर पालिका परिषद लक्सर में एक पद के सापेक्ष दो वैध नामांकन पत्र तथा नगर पंचायत पिरान कलियर में एक पद के सापेक्ष दो वैध नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। इस प्रकार जनपद की इन पांच नगर निकायों में जिला योजना समिति के सदस्यों के कुल 13 पदों के सापेक्ष 25 वैध नामांकन पत्र पाए गए हैं। निर्वाचन संबंधी यह सूचना सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय हरिद्वार आरआर थपलियाल की ओर से जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *