Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला प्रशासन एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने किशोर-किशोरियों को महिला सुरक्षा बाल संरक्षण और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यशाला के दौरान किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा तथा अपराधों की पहचान करने उनसे बचाव के उपायों और ऐसी घटनाएं होने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया गया। केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने उपलब्ध सहायता सेवाओं और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए किशोर-किशोरियों को जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि उचित माध्यम से शिकायत कर सहायता प्राप्त करनी चाहिए। कार्यशाला का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनों और सहायता सेवाओं की जानकारी उन तक पहुंचाना रहा। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनमें सामाजिक एवं कानूनी समझ विकसित करने में सहायक हैं। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दर्शन कुमार सहित प्रवक्ता आरती रावत पूनम अनिल भारती मदन सिंह नेगी विपिन कुमार विकास कुमार संगीता ध्यानी अजय पाल रणजीत सिंह राजपाल सिंह प्रशांत कुमार हर्ष कुमार कुसुमलता और जीवन चंद्र परेरू सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *