Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आगामी त्योहारों और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस अलर्ट हो गई है। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पौड़ी और श्रीनगर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस बल ने बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से त्योहारों के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संवेदनशील स्थलों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकना और आमजन के बीच सुरक्षा की भावना बनाए रखना है। इसके साथ ही बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पौड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की कि सभी लोग आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। कानून एवं यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान पुलिस सतर्क रहेगी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *